कोडरमा, नवम्बर 6 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना के समीप एनएच सड़क पर शुक्रवार को 407 वाहन के ऊपर से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चतरा निवासी 20 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त 407 वाहन पर सर्कस का सामान लोड था और घायल युवक भी उसी में काम करता है। उक्त ट्रक हजारीबाग से बिहार से जा रही थी। इसी दौरान चंदवारा थाना के सामने ब्रेकर पार करने के दौरान वह उक्त वाहन के ऊपर से नीचे गिर गया और वाहन चालक को पता नहीं चला और वाहन 200 मीटर तक आगे निकल गया। स्थानीय लोगों के द्वार शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका और मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन को जब्त कर ली है, जबकि घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...