कोडरमा, अगस्त 9 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना की एक महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास और लज्जा भंग करने का आरोप लगा थाने में आवेदन दिया है। इस संबंध में पीड़िता ने चंदवारा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके घर के बगल में रहने वाला कलीम मियां उर्फ कल्लू मियां, पिता बिक्कू मियां रात में उसके घर में घुस आया। महिला का आरोप है कि घर में उसे अकेला पाकर आरोपी ने गलत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे बदनाम करने तथा उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की ओर से दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना शनिवार की रात की है। पीड़िता ने कहा है कि आरोपी कलीम मियां पहले भी इस तरह के मामले में जेल जा चुका है। इधर, मामले को लेकर चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने...