कोडरमा, अगस्त 10 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। सावन के पावन माह की दूसरी सोमवारी पर चंदवारा में कांवर पदयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। चंदवारा गौरी नदी उत्तर वाहिनी से पवित्र जल भरकर हजारों की संख्या में शिव भक्त जल यात्रा में शामिल हुए और दोमुहानी धाम पूतो पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने करीब 12 किलोमीटर की पदयात्रा कर बोल बम-बोल बम, हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजाधारीधाम के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में दोमुहानीधाम बैकुंठ मंदिर के मुख्य पुजारी सुगेश्वर पंडित शामिल हुए। पद यात्रा को महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने फीता काटकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह ...