कोडरमा, अगस्त 4 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित रांची से कोडरमा आने के क्रम में चंदवारा में भव्य कलश वंदन का स्वागत व आरती भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों द्वारा किया गया। शाम करीब 5 बजे पुराना थाना के समीप स्वागत किया गया। इस मौके पर लोगों ने संत रविदास जी के समरसता, समानता व मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने क संकल्प लिया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, डॉ नरेश पंडित, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, महामंत्री सुखदेव साव,आनंद मोदी मुन्ना बर्णवाल, मुरली मोदी, इशाक मियां, बिनोद प्रसाद बर्णवाल समेत कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: संत रविदास के विचार जन-जन तक पहुंचाएंगे : जि...