कोडरमा, जुलाई 30 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। एकल अभियान अंचल कोडरमा के संच चंदवारा की ओर से दुर्गा मंदिर परिसर स्थित बिरसा भवन में छह घंटे का मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम संच अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर व संच समिति सदस्य अजय वर्णवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग की शुरुआत में संच अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने पिछले माह किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए आचार्यों का मार्गदर्शन किया। इसके बाद अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक अरविंद कुमार ने आगामी माह की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पाठ्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन तीन घंटे विद्यालय संचालन, 15 अगस्त का कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय ग्राम में आयोजित करने, रक्षाबंधन कार्यक्रम संपन्न कराने, जल संरक्षण एवं जल के समुचित उपयोग के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने...