कोडरमा, अगस्त 30 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिला डीलर संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. विनोद मोदी के निधन पर चंदवारा डीलर संघ के सदस्यों ने चंदवारा अध्यक्ष रामलखन यादव के नेतृत्व में शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान संघ के सदस्यों ने दु:ख की इस घड़ी में परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना व सहयोग राशि प्रदान कर परिवार को धैर्य व हिम्मत बंधाया। इस अवसर पर सदस्यों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि व संवेदना व्यक्त की। मौके पर संघ के प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह, मो. इशाक, सुखदेव यादव, बद्री यादव, रूपलाल महतो समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...