कोडरमा, जुलाई 26 -- Kodarma News: चंदवारा। बेंदी पंचायत के ग्राम घोड़टप्पी में सामाजिक अधिकार शिविर का आयोजन समर्पण संस्था की ओर से किया गया। इस शिविर के माध्यम से 48 से अधिक ग्रामीणों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया। योजनाओं में से मुख्य रूप से राशनकार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड, आधार कार्ड प्रिंट, बैंक लिंकेज और मइयां सम्मान योजना आदि शामिल है। मौके पर उपस्थित वार्ड सदस्य चन्द्रवती देवी एवं ग्राम विकास समिति के सदस्य अशोक सिंह ने कहा कि इस तरह के शिविर से गांव के लोगों को काफी राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि हमारा गांव मुख्यालय से काफी दूर है। यह भी पढ़ें- Buxar News: पंचायत विकास दिवस पर चारों पंचायत में लगा शिविर शिविर को सफल बनाने में समर्पण के राजेश कुमार, मंटू कुमार, लक्ष्मी कुमारी, माया कुमारी, बिनोद सिंह, मन...