Kodarma News: घर से निकले सुरेश यादव लापता, परिजनों ने तलाश में मदद की अपील की
कोडरमा, सितम्बर 5 -- Kodarma News: घर से निकले सुरेश यादव लापता, परिजनों ने तलाश में मदद की अपील की कोड़रमा। तिलैया थाना क्षेत्र के नवादा बस्ती, वार्ड नंबर 19 निवासी 47 वर्षीय सुरेश यादव तीन सितंबर की रात करीब 9:30 बजे घर से निकलने के बाद से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, घर में आपसी विवाद के बाद वह घर से निकले थे और अब तक वापस नहीं लौटे हैं। लापता सुरेश यादव के पुत्र पियुष कुमार यादव ने बताया कि परिवार और आसपास के लोगों की मदद से काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सुरेश यादव के संबंध में कोई जानकारी मिले तो सूचित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.