कोडरमा, जुलाई 17 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर रोड स्थित सत्येंद्र यादव के मकान से शुक्रवार को पुलिस ने दो कार बरामद की है। सबसे बड़ी बात यह है कि कार जहां से मिली है वहां पर कई गाड़ियों के नंबर प्लेट भी बरामद हुए हैं। बताया जाता है कि पुलिस को कुछ गलत होने की सूचना मिली थी। इसके बाद तिलैया पुलिस वहां पहुंची, मगर वहां जो कुछ भी पुलिस ने देखा उससे पूरी टीम हैरान रह गई। पुलिस की ओर से बताया गया कि मकान मालिक सत्येंद्र कुमार मुंबई में रहते हैं। उन्होंने अपने मकान को किराए पर लगा कर रखा था। पुलिस ने घर से दो कार भी बरामद की है। इसमें लगे नंबर प्लेट को लेकर चर्चा है कि दोनों गाड़ियों में लगे नंबर प्लेट फर्जी हैं। इस नंबर की असली गाड़ी कही और है। साथ ही वहां पर खुले में मिले नंबर प्लेट भी कई ...