कोडरमा, नवम्बर 7 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर के घंघरी स्थित छठ तालाब में प्लांट का गंदा पानी छोड़े जाने से छठ तालाब फिर से प्रदूषित हो गया है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों को आशंका है कि तालाब की मौजूदा स्थिति में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्नान करने और अर्घ्य देने में परेशानी हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि छठ महापर्व को देखते हुए हाल ही में सभी ने मिलकर श्रमदान किया था और तालाब की साफ-सफाई की थी। लोगों को उम्मीद थी कि इस बार श्रद्धालुओं को स्वच्छ तालाब में पूजा-अर्चना करने का अवसर मिलेगा। आरोप है कि प्लांट का गंदा पानी छोड़े जाने से तालाब की स्थिति फिर खराब हो गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: छठ घाटों की सफाई में जुटा नगर परिषद, बोरिंग से होगी पानी की व्यवस्था सार्वजनिक छठ पूजा समिति के अध्...