Kodarma News: ग्रिज़ली पब्लिक स्कूल में कैंसर जागरुकता शिविर आयोजित
कोडरमा, नवम्बर 8 -- Kodarma News: कोडरमा। सतपुलिया, गुमो स्थित ग्रिज़ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय कैंसर जागरुकता दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने इससे बचाव पर संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरजा ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के विरुद्ध जागरूकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन केवल हमारी आवश्यकता ही नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है। तंबाकू एवं धूम्रपान जैसी हानिकारक आदतों से दूरी, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय पर स्वास्थ्य जांच को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम में मंच का संचालन छात्रा आशी अग्रवाल और इशानी केडिया ने संयुक्त रूप से किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.