कोडरमा, अगस्त 8 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली स्कूल में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सहयोग से नैतिक मूल्य, ध्यान व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी दीदी ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, सुदृढ़ चरित्र निर्माण व नशामुक्त जीवनशैली पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि नशा केवल व्यक्ति के शरीर को ही नहीं, बल्कि उसके मन, परिवार, संबंधों और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मसम्मान, अनुशासन व सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- 750 छात्राओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ यह भी पढ़ें- 300 छात्र छात्राओं द्वारा जीवन पर्यंत नशा नहीं करने का...