कोडरमा, नवम्बर 24 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता झुमरी तिलैया-गुमो स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल में सोमवार को गुरुनानक देव जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुनानक देव जी के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना एवं अरदास के साथ हुआ।कार्यक्रम में पंच प्यारों की भूमिका में रहमत सिंह, करमन सिंह, दिलजोत सिंह, इसप्रीत सिंह एवं अखंड ज्योत सिंह ने सहभागिता निभाई। उनकी आकर्षक वेशभूषा और प्रस्तुति ने खालसा पंथ की महान परंपरा को जीवंत किया। विद्यार्थियों ने इसके माध्यम से समानता, निडरता, सेवा और मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंजाबी शिक्षिकाओं रश्मि सूद, पूनम तेजपाल एवं सिमरन कौर का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: गुरु नानक ...