कोडरमा, नवम्बर 7 -- Kodarma News: ग्रिजली कॉलेज में एचआईवी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित फोटो 10ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल प्रशिक्षु।कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में एचआईवी/एड्स जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सीताराम यादव ने किया। उन्होंने उपस्थित सदस्यों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं का स्वागत और अभिवादन किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्रशिक्षु निशा कुमारी, सोगरा खातून एवं सफुरा परवीन सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने एचआईवी/एड्स के संक्रमण के कारणों, लक्षणों, बचाव के उपायों, समय पर जांच एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: आरपीवाई बीएड कॉलेज में एड्स से ब...