कोडरमा, नवम्बर 19 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव में गुरुवार्त की अहले सुबह एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने एक घर में साथ देख लिया। इसके बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया। अंततः ग्रामीणों की पहल पर परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े का विवाह करा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमी शनि कुमार दीबौर निवासी अपनी प्रेमिका काजल से मिलने उसके गांव करमाटांड़ पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को एक घर में देख लिया। इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। देखते ही देखते काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना प्रेमी शनि कुमार के परिजनों को भी दी गई। सूचना मिलने पर उसकी मां करमाटांड़ गांव पहुंचीं। इसके बाद दोनों पक...