कोडरमा, जुलाई 30 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया। गुरु पूर्णिमा व संत शिरोमणि संत रविदास जयंती के अवसर पर प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार भाजपा झुमरीतिलैया नगर मंडल (उत्तरी) की ओर से विभिन्न मंदिरों में दीप प्रज्वलन व पुरोहित सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत श्री सत्यनारायण मंदिर (खुदरा पट्टी रोड), श्री हनुमान मंदिर (स्टेशन रोड) व मां काली मंदिर (स्टेशन परिसर) में विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित की गई। इसके बाद मंदिरों के पुरोहितों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव वर्णवाल, महामंत्री पप्पू कुमार भदानी, साकेत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सचिन कपसीमे, लक्ष्मी वर्णवाल, अर्जुन सिंह, अविनाश चंद्रवंशी, नगर मंत्री अंकित गुप्ता, रेखा भदानी, रीता लोहानी, धीरेन्द्र जायसवाल, चंद्रशेखर जोशी, अ...