कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो चौक पर सड़क हादसे में 55 वर्षीय मजदूर रामकिशुन यादव की मौत के बाद झुमरी तिलैया नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोहर राम ने अंडरपास निर्माण की मांग उठाई है। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से भी इस दिशा में पहल करने की अपील की है। मनोहर राम ने कहा कि गुमो चौक घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। गुमो से तिलैया और चंदवारा जाने वाले लोगों को भी इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। ऐसे में व्यस्त रांची-पटना मुख्य मार्ग (एनएच-20) को पार करना स्थानीय लोगों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सड़क पार कर चाय पीने जा रहे अधेड़ को कार ने रौंदा, विरोध में दो घंट...