कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर स्थित दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन विधिवत रूप से किया गया। इस दौरान डंडाडीह, गोहाल, तेतरोन, हीरोडीह सहित विभिन्न इलाकों में भी मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे और पूरे उत्साह के साथ किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, डीएसपी अरविंद कुमार, अंचल अधिकारी सारांश जैन, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार एवं थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई। यह भी पढ़ें- Su...