कोडरमा, जुलाई 3 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान शहनाज खातून (पिता- मन्नान खान), निवासी भादेडीह, झुमरी तिलैया, जिला कोडरमा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बुधवार रात शहनाज खातून के पिता की किराना दुकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान शहनाज खातून दुकान पर कथित रूप से अवैध रूप से गांजा बेचते हुए मिली। तलाशी के दौरान पुलिस ने दुकान से 69 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार, शहनाज खातून इससे पहले भी वर्ष 2024 में गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल जा चुकी है। इधर, तिलैया पुलिस ने तिलैया बस्ती स्थित एक अन्य स्थान पर भी छापेमारी की, लेकिन वहां से कोई आपत्तिजनक सामग्री बराम...