कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: जयनगर। जिले में कई गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के राशन कार्ड बंद किए जाने को लेकर सीपीआई नेता एवं गोहाल पंचायत के मुखिया प्रत्याशी राजेंद्र रजक ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के राशन कार्ड तत्काल बहाल करने की मांग की है। राजेंद्र रजक ने कहा कि जिले में कई परिवारों के राशन कार्ड बंद या निरस्त किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। कुछ मामलों में आयकर से संबंधित कारणों का हवाला दिया जा रहा है, जबकि ऐसे भी गरीब परिवार हैं, जिन्हें राशन कार्ड बंद किए जाने से पहले किसी प्रकार की सूचना या नोटिस प्राप्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि गरीब परिवारों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो उनके हक और अधिकार के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...