कोडरमा, नवम्बर 10 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से समाजसेवी वकील राय एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला उपाध्यक्ष मो. खलील ने खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, एकता और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित संसाधन, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखारकर क्षेत्र और जिले का नाम रोश...