कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में खेत के पास शौच करने के विवाद में लाठी से पीटकर एक बुजुर्ग की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 73 वर्षीय मदन सिंह (पिता स्वर्गीय दमरी सिंह) के रूप में हुई है। घटना पांच अक्टूबर की बतायी जा रही है। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की बुधवार को सदर अस्पताल कोडरमा में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा सिंह को जामु पेट्रोल पंप के पास से हिरासत में लिया है। मृतक के पुत्र मिथिलेश सिंह के अनुसार, पांच अक्टूबर को उनके पिता घर के समीप स्थित कृष्णा सिंह के खेत के पास शौच के लिए गए थे। इसी दौरान खेत मालिक कृष्णा सिंह लाठी लेकर वहां पहुंचा और खेत के पास शौच करने को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि उसने मदन सिंह ...