कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: खेत जाने के दौरान महिला को सांप ने डंसा, सदर अस्पताल रेफर सतगावां, निज प्रतिनिधिथाना क्षेत्र के अंबाबाद गांव में खेत जाने के दौरान महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। समय रहते परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचाने से उसकी जान बच गई। फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल, कोडरमा में चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार अंबाबाद निवासी बिजमी देवी (55 वर्ष), पति चंदेश्वर प्रसाद यादव रविवार को खेत में काम करने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। किसी तरह वह घर पहुंचीं और घटना की जानकारी परिजनों को दी। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : सांप के डंसने से महिला की स्थिति बिगड़ी, गंभीर स्थिति में रेफर थोड़ी ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन बिना देर क...