Kodarma News: खुद को पुलिस बता दो उच्चकों ने व्यवसायी से ठगे सोने की चेन और अंगूठी
कोडरमा, अक्टूबर 7 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। शहर में पुलिसकर्मी बनकर सोने के आभूषण उतरवाने और कागज की पुड़िया में पत्थर थमाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर छाबड़ा लेन, माहुरी गली निवासी नरेंद्र मोदी ने तिलैया थाना में आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। थाना में दिए आवेदन में नरेंद्र मोदी, पिता गोपी मोदी ने बताया कि सोमवार को वह महाराणा प्रताप चौक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक मॉल के पास पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उनसे कहा कि इतना सोना पहनकर क्यों घूम रहे हैं। इसके बाद सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें पहने हुए सोने के आभूषण उतारने को कहा。
घटना का विवरण पीड़ित के अनुसार, युवकों ने उनके गले से सोने की चेन, उसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.