कोडरमा, अगस्त 29 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लेने, जिले में रद्द किए गए 8336 राशन कार्ड बहाल करने, वृद्धावस्था पेंशन का 15 दिनों के अंदर भुगतान करने, यूरिया की कालाबाजारी रोकने तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को भाकपा, भाकपा माले, सीपीएम और आम आदमी पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया। उर्मिला चौधरी के क्लीनिक से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव अर्जुन यादव, भाकपा माले के इब्राहिम अंसारी, आम आदमी पार्टी के दामोदर यादव तथा सीपीएम के असीम सरकार ने किया। जुलूस जिला समाहरणालय पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया। धरना की अध्यक्षता असीम सरकार ने की, जबकि संचालन पूर्व...