कोडरमा, सितम्बर 11 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। खरीफ का मौसम किसानों के लिए खेतों में मेहनत और बेहतर उपज की उम्मीद लेकर आता है, लेकिन इस बार लागत का बढ़ता बोझ उनकी कमाई की उम्मीद पर भारी पड़ रहा है। कोडरमा में किसानों को महंगे बीज, धान की बढ़ती लागत और खेती से जुड़े दूसरे खर्चों ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। दूसरी ओर सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद किसान तक पहुंचने पर सवाल उठ रहे हैं। बीज-खाद की उपलब्धता और कीमतों को लेकर भी किसानों के बीच असंतोष है। किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि उपज का उचित मूल्य मिलना सुनिश्चित नहीं है। ऐसे में खरीफ की फसल तैयार होने के बाद भी मुनाफा बचना मुश्किल हो रहा है। योजनाओं के तहत मिलने वाली सहायता और अनुदान का लाभ भी कई किसानों तक समय पर नहीं पहुंच पा रहा है。

बीज-...