कोडरमा, अक्टूबर 4 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति के तत्वावधान में रविवार को कोडरमा प्रखंड के जरगा और गझंडी पंचायत में खान-खनिज अधिनियम 2026 के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव और सचिव उमेश यादव ने किया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को अधिनियम के प्रावधानों और इसके संभावित प्रभावों की जानकारी दी।

जागरूकता अभियान झामुमो नेताओं ने कहा कि खान-खनिज अधिनियम 2026 से आम जनता को होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यों और नीतियों को भी जनता के बीच उजागर किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से जागरूक होकर भाजपा को जवाब देने की अपील की।

सरकार की योजनाएं नेताओं ने कहा...