कोडरमा, अक्टूबर 2 -- Kodarma News: जयनगर। थाना क्षेत्र के खगराडीह निवासी गजेंद्र साव के खिलाफ डंडाडीह निवासी लखपत यादव द्वारा जमीन को लेकर लगाए गए आरोपों को कंझीयाडीह एवं खगराडीह के ग्रामीणों ने निराधार बताया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में बद्री साव, चुरामन साव, रामचंद्र साव, नन्हकू साव, विजय साव, बासदेव साव, भागीरथ साव, महरु साव, संतोष साव, विवेक साव, पूनम कुमारी, चंचला देवी, सीता देवी, कविता देवी, नेमिया देवी, पंकज साव, कामेश्वर साव, महेश साव सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...