कोडरमा, जुलाई 21 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय डीएवी स्पोर्ट्स-2026 का समापन सोमवार को खेल भावना, अनुशासन और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में डीएवी बरकाकाना, डीएवी गिद्दी, डीएवी आरा कुजू, डीएवी बरही तथा मेजबान डीएवी कोडरमा के खिलाड़ियों ने क्रिकेट एवं टेबल टेनिस में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मेजबान डीएवी कोडरमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट एवं टेबल टेनिस-दोनों प्रतियोगिताओं में चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। टेबल टेनिस में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी बरकाकाना को 3-0 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। यह भी पढ़ें- Kodarma News:...