कोडरमा, नवम्बर 7 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच-20 पर मदनगुंडी पुल के पास शनिवार को कोयला लदा ट्रक का पीछा करने के दौरान पुलिस का बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार एक पुलिस जवान को चोट आयी है, उसे इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस की बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार को मदनगुंडी टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान बरही की ओर से कोडरमा जा रही कोयला लदी एक ट्रक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, चालक ट्रक रोकने के बजाय तेज रफ्तार में भागने लगा और पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मदनगुंडी टोल प्लाजा पर गाड़ियां पकड़ाती हैं, मगर नहीं आता सरकार को राजस्व इससे बोलेरो अनियंत्रित ...