कोडरमा, नवम्बर 2 -- Kodarma News: कोडरमा। रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) अभियान के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप का आयोजन आज मंगलवार की सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें सेवानिवृत्त रेलकर्मियों का डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाया जाएगा, ताकि उन्हें पेंशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। कैंप में संबंधित कर्मचारी पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...