कोडरमा, जुलाई 20 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा रेलवे स्टेशन पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने के दौरान एक परिवार ने करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर की चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी है। घटना के बाद पीड़ित ने कोडरमा जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश में जुटी है।जानकारी के अनुसार, रायडीह निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा अपने परिवार के साथ बोकारो जाने के लिए संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ रहे थे। इसी दौरान स्टेशन पर मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर तीन अज्ञात महिलाओं और एक लड़की ने उनकी बहू के पर्स से मंगलसूत्र, पायल समेत अन्य सोने के जेवर चोरी कर लिए। ट्रेन खुलने के बाद जब परिवार अपनी सीट पर पहुंचा तो पर्स खुला मिला और उसमें रखे सभी जेवर गायब थे। इसके बाद सुर...