कोडरमा, अगस्त 9 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को कार की चपेट में आने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चाराडीह पुतो निवासी भुवनेश्वर यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भुवनेश्वर यादव सड़क किनारे फुटपाथ के पास चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक कार को पीछे करने के क्रम में चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों यह भी पढ़ें- Banka News: सड़क दुर्घटना में अखबार विक्रेता घायल, भागलपुर रेफर , परिजन चिंतित ने बताया कि कार चालक के शराब के नशे में होने की आशंका थी। हालां...