कोडरमा, सितम्बर 28 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जंक्शन के बाहर यात्रियों को झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। ओडि़शा से करीब एक साल बाद अपने घर रजौली लौट रहे गिरधारी तुरिया को बाइक सवार दो युवकों ने पार्सल गाड़ी से रजौली पहुंचाने का झांसा देकर उसका बैग और मोबाइल लेकर फरार हो गये। पीड़ित ने तिलैया थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करायी है। जानकारी के अनुसार, गिरधारी तुरिया पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से कोडरमा जंक्शन पहुंचा था। यहां से उसे रजौली स्थित अपने घर जाना था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। दोनों ने खुद को पार्सल भेजने का काम करने वाला बताते हुए कहा कि वे उसे पार्सल गाड़ी से रजौली पहुंचा देंगे。

घटना की जानकारी विश्वास में लेने के लिए दोनों युवकों ने अपना एक बैग गिरधारी को दे दिया और उसका बैग अप...