कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं और समस्याओं को लेकर गुरुवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एईएन कोडरमा जीवट पासवान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में यात्रियों से स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं के संबंध में सुझाव मांगे गए। इस दौरान यात्रियों ने बोगी इंडिकेशन बोर्ड के काम नहीं करने और लिफ्ट के अक्सर खराब रहने की समस्या उठाई। यात्रियों ने बताया कि स्टेशन पर लगा बोगी इंडिकेशन बोर्ड फिलहाल काम नहीं कर रहा है। इसके कारण यात्रियों को ट्रेन में अपनी बोगी की स्थिति जानने में परेशानी होती है। इस पर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बोगी इंडिकेशन बोर्ड का ट्रायल चल रहा है। ट्रायल पूरा होने के बाद इसे चालू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Adityapur News: रेल जनसंवाद ...