कोडरमा, अगस्त 3 -- Kodarma News: कोडरमा। कोडरमा सदर अस्पताल के एक्स-रे विभाग को रांची सदर अस्पताल स्थित रेडियोलॉजी हब से जोड़ने का काम अंतिम चरण में है। इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद कोडरमा सदर अस्पताल में कराए जा रहे एक्स-रे की रिपोर्ट अब रांची से ऑनलाइन तैयार होकर उपलब्ध हो रही है। इससे विशेष रूप से मेडिको-लीगल मामलों में मरीजों और डॉक्टरों को बड़ी राहत मिली है। अब तक कोडरमा सदर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं होने के कारण एक्स-रे की केवल फिल्म मरीजों को उपलब्ध कराई जाती थी। उसकी रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाती थी। ऐसे में मारपीट, सड़क दुर्घटना, चोट, पुलिस जांच और अन्य कानूनी मामलों में एक्स-रे रिपोर्ट की आवश्यकता होने पर मरीजों और जांच एजेंसियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा लेन...