Kodarma News: कोडरमा रेलवे स्टेशन पर 26 बोतल शराब के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार
कोडरमा, नवम्बर 10 -- Kodarma News: कोडरमा। कोडरमा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को शराब की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान आयुष कुमार (23 वर्ष), पिता शैलेश कुमार, निवासी धमोली, थाना बेना, जिला नालंदा (बिहार) के रूप में हुई है। उसके पास से विभिन्न ब्रांड की कुल 26 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत 9560 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाता है। जब्त शराब की कुल मात्रा 8.94 लीटर और कीमत 9560 रुपये बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.