कोडरमा, अगस्त 21 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में इस वर्ष बिरसा प्रधानमंत्री खरीफ फसल बीमा योजना के तहत जिले में 19601 किसानों का फसल बीमा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक रुपया में होने वाली फसल बीमा योजना में अभी तक जिले के 11283 किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ा जा चुका है। जिसमें चंदवारा प्रखंड में 1566 सतगांवा प्रखंड में 917 डोमचांच प्रखंड में 1453 कोडरमा प्रखंड में 2319 जयनगर प्रखंड में 2806 मरकच्चो प्रखंड में 2222 किसान का फसल बीमा योजना कराया जा चुका है। इस वर्ष धान और मक्का फसल का बीमा कराया जा रहा है। जिले में 23434 हेक्टेयर भूमि का फसल बीमा करने का लक्ष्य है जिसके विरुद्ध अभी तक 8022 हेक्टेयर भूमि का बीमा कराया गया है। यह भी पढ़ें- फसल बीमा में किसान नहीं ले रहे रूचि जागरूकता कार्यक्रम ज...