कोडरमा, नवम्बर 6 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में शुक्रवार को धनतेरस पर बाजारों में खूब रौनक रही। बर्तन, सर्राफा, वाहन, कपड़े और मिठाई की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही। शुभ मुहूर्त में खरीदारी को लेकर लोगों में खास उत्साह दिखा। पारंपरिक खरीदारी के साथ इस बार सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रहे उत्पादों का भी बाजार पर असर नजर आया। व्यापारियों को उम्मीद है कि पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार में करीब 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि होगी। इस बार लाइटवेट ज्वेलरी ग्राहकों को पसंद यह भी पढ़ें- Kodarma News: धनतेरस पर झाड़ू और बढ़नी की हुई बंपर बिक्रीहल्के वजन की ज्वेलरी की मांग सर्राफा कारोबारी सह श्री लक्ष्मी भूषणालय के संचालक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बावजूद...