कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा और झुमरीतिलैया में आज भी सड़क किनारे खुले में कई प्रकार की मिठाइयां और चाट-पकौड़ो धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। खुले में खाने-पीने के सामान बेचनेवालों को विभाग और जांच का कोई खौफ नहीं है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई के बाद भी खुले में खाने की चीजें बेचने का धंधा मंदा नहीं पड़ रहा है। आलम यह है कि खुले में फास्ट फूट और चाट-फोचका की दुकानों से लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: त्योहारों की मिठास पर छाई मिलावट और गंदगी की कालिखखुले में बिक रहे खाद्य पदार्थ कोडरमा और झुमरीतिलैया में चौक-चौराहों पर शाम होते ही खुले में बिक रहे चाट, गोलगप्पे, चाउमीन, डोसा और अन्य व्यंजनों के ठेलों पर भीड़ जुटने लगती है। कम कीमत और आसानी से उपलब्ध होने के क...