कोडरमा, जुलाई 30 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। संरक्षित वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए जंगल की सीमा से 500 मीटर के भीतर पत्थर खनन और क्रशर संचालन पर रोक के बावजूद कोडरमा जिले में इस नियम का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जिले में अवैध खनन पर होगी सख्त कार्रवाईवन क्षेत्र में खनन गतिविधियाँ वन क्षेत्र के पांच सौ मीटर के दायरे में कई स्थानों पर अवैध रूप से खनन कार्य जारी रहने से नियमों का पालन करने वाले लाइसेंसधारी व्यवसायियों की परेशानी बढ़ गई है, जबकि अवैध खनन करने वालों को इसका फायदा मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, पहले संरक्षित वन क्षेत्र से खनन की न्यूनतम दूरी 250 मीटर निर्धारित थी, लेकिन अदालत ने इसे पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अपर्याप्त मानते हुए 500 मीटर करने का निर्देश दिया। अदालत का मानना है कि ज...