कोडरमा, अगस्त 26 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में स्थानीय पुलिस पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रांची-पटना रोड के किनारे चाराडीह स्थित पंचायत सचिवालय भवन में मंगलवार की रात एक बार फिर चोरी हो गई। इस बार चोरों ने प्रिंटर, कंप्यूटर सेट के अलावा बायोमीट्रिक मशीन और एक पंखे की चोरी कर ली। इस बात की जानकारी बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को पकड़कर थाना लायी, मगर थाना परिसर से सुरक्षा का धत्ता बताते हुए दोनों आरोपी युवक पुलिस के सामने ही भाग खड़े हुए। जब इस मामले की जानकारी कोडरमा के थानेदार अरविंद कुमार से ली गई तो उन्होंने बताया कि भागनेवाला चोर नहीं था। कोई नशेड़ी था।...