कोडरमा, जुलाई 3 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। कोडरमा जिले में इस बार मानसूनी बारिश की लुकाछिपी और आसमान छूती महंगाई ने अन्नदाताओं की कमर तोड़ दी है। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही धान की खेती में लगने वाली लागत ने किसानों के पसीने छुड़ा दिए हैं। यह भी पढ़ें- Nawada News: धान की खेती पर दो से तीन हजार रुपये तक लागत बढ़ी, किसान परेशानकिसानों की समस्याएँ कोडरमा जिले के विभिन्न प्रखंडों के किसानों का कहना है कि बीते साल की तुलना में इस वर्ष धान की खेती का बजट प्रति बीघा 2,500 से 3,500 रुपए तक बढ़ गया है। डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और कृषि उपकरणों के महंगे पार्ट्स के कारण जुताई से लेकर कटनी तक हर मोर्चे पर किसानों की जेब ढीली हो रही है। इस वर्ष धान की खेती की लागत में 25% से 35% तक की भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोडरमा के किसानों...