Kodarma News: कोडरमा में तालाबों की सफाई शुरू
कोडरमा, नवम्बर 10 -- Kodarma News: कोडरमा। नगर पंचायत कोडरमा क्षेत्र अंतर्गत छह तालाबों की सफाई शुरू कर दी गई है। इस वर्ष गहरे पानी वाले राजा तालाब, अरहोती नदी समेत अन्य तालाब में बैरिकेडिंग लगाई जायेगी। सभी तालाबों के किनारे चेंजिंग रूम भी बनाया जायेगा। नगर प्रशासक शंभू कुशवाहा ने बताया कि तालाब की सफाई अभियान शुरू की गई है। नगर पंचायत क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाईट की मरम्मति भी शुरू की गई है। राजा तालाब, अरहौती नदी, प्रेम सागर तालाब, बागीटांड स्थित दुखनी तालाब, मरियमपुर तालाब और बड़कीबागी तालाब की सफाई का काम शुरू हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.