कोडरमा, जुलाई 29 -- Kodarma News: कोडरमा। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के चाराडीह के समीप मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को कोडरमा पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, कोडरमा थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी फुलिया बिरहोर अपनी पुत्री के शादी संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ चतरा गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देर रात सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चाराडीह के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया。

घटना की जान...