कोडरमा, जुलाई 20 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में रविवार को करीब एक घंटे से अधिक समय तक हुई झमाझम बारिश ने एक ओर किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी, तो दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान कोडरमा बाजार से तिलैया तक फोरलेन सड़क के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया। वहीं झुमरी तिलैया के महाराणा प्रताप चौक स्थित बिजली कार्यालय के समीप सड़क पर जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। यह भी पढ़ें- Buxar News: मानसून की बारिश से धान की रोपनी में आने लगी तेजीकिसानों के लिए राहत लंबे समय से बारिश की कमी से जूझ रहे किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। इस वर्ष जिले में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण खेत सूखे पड़े थे और धान की रोपनी का का...