कोडरमा, जुलाई 28 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता: पुलिस ने वृंदा गांव में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। जानकारी के अनुसार, कोडरमा थाना क्षेत्र के ग्राम वृंदा निवासी गुरुप्रसाद साव के घर में आठ जुलाई 2026 को अपराधियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में गुरु प्रसाद साव के आवेदन पर केस दर्ज किया गया था।

मामले की विशेष अनुसंधान टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी, कोडरमा के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। टीम में तकनीकी शाखा के कर्मियों को भी शामिल किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली...