Kodarma News: कोडरमा में एनएच पर हादसा, गिरिडीह के युवक की मौत, दो साथी घायल
कोडरमा, जुलाई 21 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर शिवम पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की देर रात हुए सड़क हादसे में गिरिडीह के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। तीनों युवक किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के बेंगाबाद निवासी 25 वर्षीय अविनाश पांडे के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में गिरिडीह जिले के सरिया निवासी मनोज कुमार पांडे और शुभम पांडे घायल हो गए, जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
किस प्रकार का हादसा हुआ जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कोडरमा आए थे। देर रात घर लौटने के दौरान वे शिवम पेट्रोल पंप के पास स्थित एक होटल में भोजन करने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.