Kodarma News: कोडरमा में आयोजित लोक लेखा समिति की बैठक टली
कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति विधायक सह समिति के सभापति मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में मंगलवार को कोडरमा पहुंची। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने बताया कि कोडरमा स्थित परिसदन सभाकक्ष में समिति के सदस्यों और अधिकारियों के बीच बैठक होनी थी, मगर कुछ कारणों से बैठक टल गई। इधर, देर शाम लोक लेखा समिति की टीम साईं इलेक्ट्रो स्टील फैक्ट्री जांच के लिए पहुंची। वहां की अव्यवस्था देख नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि इस तरह से फैक्ट्री का संचालन नहीं होना चाहिए। समिति में सभापति एवं बरही विधायक मनोज कुमार यादव, कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, समिति के सदस्य विधायक सुखराम उरांव, अमित कुमार यादव, समीर कुमार महंती, जगत मांझी और नमन विक्सल कोनगाड़ी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.