कोडरमा, अक्टूबर 17 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता दुर्गापूजा 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कोडरमा पुलिस ने सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के दिशा-निर्देश में जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विभिन्न पंडालों और मेला क्षेत्रों में शक्ति स्क्वॉड को लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पूजा पंडालों में सीसीटीवी और अग्निशमन उपकरण अनिवार्य, सुरक्षा सर्वोपरि पुलिस के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों, सार्जेंट मेजर, अंचल निरीक्षकों और थाना प...